नेहरू की विरासत पर गूंजा चित्रकूट कांग्रेस कार्यालय, लोकतंत्र बचाने का उठा संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 27, 2026

नेहरू की विरासत पर गूंजा चित्रकूट कांग्रेस कार्यालय, लोकतंत्र बचाने का उठा संकल्प

नेहरू पुण्यतिथि पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और राजनीतिक संदेशों का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार और

नेहरूजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी

लोकतांत्रिक मूल्यों के सबसे मजबूत प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि नेहरू की वैज्ञानिक सोच, संस्थाओं के प्रति सम्मान और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर जिला महासचिव विजय मणि त्रिपाठी, कालीचरण राजपूत, जिला सचिव कार्यालय प्रभारी राजेश सिंह पटेल, अंशु यादव, मनराज सिंह और छोटेलाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages