साईपुर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 27, 2026

साईपुर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । थाना पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम साईपुर में हुई सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। रात के सन्नाटे में दरवाजे पर बुलाकर बाबूलाल यादव की सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार और दहशत फैल गई। मृतक की पत्नी रानी देवी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय और उनकी टीम ने महज दो दिन के भीतर दो आरोपियों अमन पटेल और गोलू यादव उर्फ चन्द्रिका

पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी

प्रसाद को ग्राम पटियाजप्ती के तालाब किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की, जबकि तीसरा आरोपी राकेश यादव अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। तेज कार्रवाई से पुलिस ने हत्या के इस चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages