विधायक पंकज गुप्ता ने तीर्थयात्रा को हरी झंडी दिखाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

विधायक पंकज गुप्ता ने तीर्थयात्रा को हरी झंडी दिखाई

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

135 बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

उत्तर प्रदेश, उन्नाव । सदर विधायक पंकज गुप्ता ने निजी संसाधनों से संचालित 'पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा' के तहत 135 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। यह यात्रा विकासखंड बिछिया के ग्राम रामपुर खालसा से शुरू हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। 'जय श्रीराम' के जयघोष, भक्ति गीतों और संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधायक पंकज गुप्ता के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक पुण्य कार्य बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से उन्हें


समाज के बड़े-बुजुर्गों को अयोध्या धाम की यात्रा कराने का माध्यम बनने का सौभाग्य मिला है। विधायक ने आगे कहा, "आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आपके आशीर्वाद से ही यह दिव्य यात्रा संभव हो पा रही है और मुझे प्रभु श्रीराम के चरणों में आपको दर्शन कराने का अवसर मिला है।" इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, दीपक प्रधान, पूर्व प्रधान दिलीप दीक्षित, रामप्रताप सिंह, सर्वेंद्र बीडीसी, कलऊ यादव, उदयराज यादव, जगन्नाथ, कुलवीर, प्रदीप, आशीष दीक्षित, विजय सिंह और रामजी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages