मऊरानीपुर पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाइन सट्टा खेल रहा अभियुक्त गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

मऊरानीपुर पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाइन सट्टा खेल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर  आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी  आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक झाँसी  बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में  थाना मऊरानीपुर पुलिस द्वारा मेला ग्राउण्ड सुलभ शौचालय के पास करबा व थाना मऊरानीपुर से आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाइन अवैध सट्टा लगाने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 800 रु०


नगद व 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 205/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम य 112(2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त योगेन्द्र सिंह उर्फ गिल्ले पुत्र विजय सिंह निवासी चौगडडा गाँधीगंज थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अवैध अनलाइन सट्टे की आईडी अभिषेक पटेल पुत्र कालीचरन निवासी पण्डवाहा थाना टोडीफतेहपुर जनपद झाँसी 2- फिरोज मेम्बर पुत्र अज्ञात नि० अज्ञात 3- अभिषेक पाठक पुत्र अज्ञात नि० अज्ञात 4- पवन मनचन्दा पुत्र अज्ञात नि० अज्ञात 5- साहिद अहमद पुत्र अज्ञात निवासी शिवगंज से हम लोग मिलकर संगठित होकर आपस में मिल जुलकर आनलाइन सट्टे का कार्य करते है


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages