भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बांदा, के एस दुबे । बिलगांव गांव स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल श्री बड़ेदेव बाबा परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुक्रवार को पूर्णाहुति, हवन-पूजन, कन्या भोज एवं भंडारा प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। समापन अवसर पर कथा व्यास पंडित देवेंद्र द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में परमात्मा की भक्ति ही सबसे बड़ा मार्ग है। उन्होंने सभी भक्तों से धर्म और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान हवन-पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन भी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी निखिल शुक्ला, राकेश शर्मा, अरुण पांडेय, धीरज शर्मा, अतुल सिंह, फूल सिंह, डॉ. राकेश कुशवाहा, गोलू सिंह, मास्टर सिंह, छोटू सिंह, संतू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment