परीक्षा कक्ष से पहले बाहर पहुंचा पेपर
विश्वविद्यालय में पेपर लीक से बवाल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ तीखा मोर्चा खोल दिया है। 12 मई को आयोजित बीए चतुर्थ सेमेस्टर की योग विषय परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही एक छात्रा तक पहुंचने के आरोप ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिषद कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। परिषद का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन नियमित रूप से सीटिंग प्लान तक तैयार नहीं करता, जिससे परीक्षा
![]() |
| पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र |
व्यवस्था में अव्यवस्था और अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है। नगर मंत्री आनंद जायसवाल ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक पेपर लीक नहीं बल्कि मेहनती छात्रों के भविष्य और विश्वास पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं नगर सह मंत्री अंश प्रताप यादव ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की साख को कमजोर करती हैं। मामले की गंभीरता को
![]() |
| विश्वविद्यालय गेट के बाहर एकत्रित छात्र |
देखते हुए रजिस्ट्रार ने 15 दिनों के भीतर जांच समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि एबीवीपी ने साफ कर दिया है कि यदि तय समय सीमा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय प्रशासन को व्यापक छात्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment