भाकियू की बैठक में पंचायतों की बनाई रणनीति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 23, 2026

भाकियू की बैठक में पंचायतों की बनाई रणनीति

किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, निस्तारण की मांग 

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में पुलिस उत्पीड़न समेत अन्य विकास समस्याओं को लेकर पंचायतें आयोजित करने की जहां रणनीति बनाई गई वहीं किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निस्तारण की मांग की गई। नहर कालोनी प्रांगण में जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ने शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन जून को बहुआ ब्लाक परिसर में पुलिस उत्पीड़न व ब्लाक की विकास समस्याओं को लेकर महापंचायत होगी। इसी तरह आठ जून को असोथर ब्लाक परिसर में पंचायत का आयोजन किया जाएगा। किसानों ने बिजली की अघोषित विद्युत कटौती पर भारी रोष है। धान की बेढ़ बोने हेतु किसानों को अविलंब खाद

नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू के पदाधिकारी।

उपलब्ध कराने की मांग की गई। नहरों में पानी पूरी क्षमता से चलाया जाए। सौ कुन्तल गेहूं बेंचने वाले किसानों का सत्यापन समय से कराया जाए। जनपद में ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाई जाए। अवैध बालू खनन व मौरंग खनन पर रोक लगाई जाए। वन विभाग द्वारा फर्जी पौधरोपण पर रोक लगाई जाए। अंधूरी पड़ी पानी की टंकी को पूर्ण कराते हुए पानी की आपूर्ति कराई जाए। थरियांव पावर हाउस की 33 हजार लाइन मलवां से जोड़ी जाए। एक जून को गांधी चैराहा बिन्दकी में अवैध वाहनों के संचालन के विरोध में पंचायत होगी। अल्लीपुर आदमपुर मार्ग का निर्माण पूर्ण कराया जाए। पांच जून को अल्लीपुर में पंचायत होगी। इस मौके पर मुन्ना शेख, देवनरायन पटेल, नागेन्द्र यादव, एखलाक अहमद, जितेन्द्र पटेल, बच्चीलाल फौजी, दिनेश शुक्ला, विवेक यादव, भानु पटेल, चन्द्रपाल लोधी, छोटेलाल सोनकर, कप्तान सिंह यादव, गंगा प्रसाद, सुनील पासवान, राजा यादव, अनूप सैनी, श्याम किशोर भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages