बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायतों में प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। यह ज्ञापन आयुक्त चित्रकूटधाम के माध्यम से भेजा गया। जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में
तेजी आएगी और जनता को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल सकेंगी। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायतों के हित में लिया गया यह फैसला सराहनीय एवं दूरदर्शी है। प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के निरंतर विकास और जनहितकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


No comments:
Post a Comment