उत्तर प्रदेश, उन्नाव। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री युग दृष्टा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना ने किया गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना ने कहा कि नेहरू जी युग दृष्टा थे उन्होंने भारत के निर्माण के लिए आईआईएम आईआईटी भाखड़ा नांगल बांध न जाने कितनी योजनाएं लागू की और निर्माण भी कराया, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में नेहरू जी 10 वर्षों तक जेल में रहे आनंद भवन जैसे
बेशकीमती इमारत को उन्होंने सत्याग्रहों को दान में दे दी बैठक को जंग बहादुर सिंह यूसुफ फारूखी प्रदीप कुमार शर्मा बाबूराम निषाद संजीव श्रीवास्तव आशुतोष शर्मा रज्जन सोनी रमेश चंद्र अवस्थी ने भी संबोधित किया गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युसूफ फारुकी ने किया।


No comments:
Post a Comment