गौसिया जामा मस्जिद मे ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा कर मांगी देश मे अमन चैन की दुआ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 28, 2026

गौसिया जामा मस्जिद मे ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा कर मांगी देश मे अमन चैन की दुआ

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के गौसिया जामा मस्जिद में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे ईद उल अजहा बकरीद की नमाज,शांति पूर्वक अदा की गई,  बबेरू कस्बे के गौसिया जामा मस्जिद मे गुरुवार की सुबह  ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्वक आधा की गई है, जिसमें मस्जिदों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की बधाई दिया है, वही मस्जिदों से बाहर सभासद रामकृपाल मौर्य,व्यापार संगठन के अध्यक्ष के के महंत, सपा नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी को गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की


बधाई दिया है। इस दौरान बबेरू नायब तहसीलदार मनोहर सिंह बबेरू कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा मस्जिद के बाहर मौजूद रहे। इस मौके पर मौलाना अब्दुल जब्बार हशमती, हाफिज गुलाम रब्बानी हशमती, हाफिज एतबार अली, मुफ्ती मोहम्मद दाउद रजा, मौलाना तहशीन रजा, अज़मेर अली,मो,अफजल , रईश खान, पप्पू खान, महबूब खान,बब्लू खान, कल्लू खान, मौलाना सिबतैन रजा, जरताब रजा, शहबाज रजा, रहीश खान क़ासिम खान अमीर मोहम्मद, अब्दुल शेष, रिजवान, सहित हजारों की संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages