योगी सरकार का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में तपेगा नहीं गोवंश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

योगी सरकार का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में तपेगा नहीं गोवंश

बांदा समेत पूरे यूपी में कड़े निर्देश जारी

वर्मी कम्पोस्ट और बायोगैस प्लांट से आत्मनिर्भर बनेंगी गौशालाएं

लापरवाही रोकने को लगेंगे 24 घंटे एक्टिव CCTV कैमरे

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में निराश्रित गोवंश के संरक्षण, सुरक्षा और भरण-पोषण को लेकर एक और ऐतिहासिक एवं संवेदनशीलता से भरा निर्णय लिया है। बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों से बेजुबान पशुओं को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में युद्धस्तर पर पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। सरकार के इस कदम से न सिर्फ गोवंश को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि प्रदेश की गौशालाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनेंगी। 


लू और गर्मी से सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सरकार ने गोवंश की सुरक्षा के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। जहां सभी गौशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त छांव का प्रबंध किया जा रहा है। वहीं चिलचिलाती धूप में पशुओं के लिए हर समय ठंडे और साफ पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही गौशालाओं में बोरे और टाट लटकाकर उन पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि अंदर का तापमान कम रहे। साथ ही साथ योगी सरकार अब गौशालाओं को कमाई का जरिया बनाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने जा रही है जिसके क्रम में गौशालाओं में बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जिससे बिजली और ऊर्जा का उत्पादन होगा। वहीं गोबर से बड़े पैमाने पर केंचुआ खाद तैयार की जाएगी जिससे गौशालाओं की आय बढ़ेगी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages