पेड़ पर प्रेमी व प्रेमिका का फांसी के फंदे मे लटकता मिला शव, गांव मे फैली सनसनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

पेड़ पर प्रेमी व प्रेमिका का फांसी के फंदे मे लटकता मिला शव, गांव मे फैली सनसनी

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । मरका थाना क्षेत्र के अंधाव गांव मे बुधवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ मे साड़ी के फंदे से लटकता एक प्रेमी व प्रेमिका का शव मिला हैँ। जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो पुरे गांव मे सनसनी फ़ैल गयी, वही दोनों कि पहचान रोशनी देवी पुत्री राजकुमार उम्र करीब 19 वर्ष  व सुभाष पुत्र घनश्याम पासवान उम्र 20 वर्ष के नाम से शिनाख्त की गयी, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया, वही सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर मौके पर बुलवाया, और हर एंगल से जांच पड़ताल की गई है,


उसके बाद शव को फांसी के फंदे से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दोपहर करीब 2 बजे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है, जानकारी के मुताबिक रोशनी व सुभाष दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, रोशनी के परिजनों के द्वारा बीते 7 मई को शादी कर दिया था, अभी विवाहिता महिला रोशनी ससुराल से अपने मायके आई थी, रात्रि से दोनों लोग घर से गायब हो गए,और परिजन खोजते रहे, वही आज बुधवार की सुबह  दोनों के फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटकते हुए मिले हैँ,  इस घटना को देखते पुलिस के द्वारा, जांच पड़ताल में जुट गई है।  वही दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक  मृतक रोशनी चार बहन व एक भाई मे दूसरे नम्बर की थी, मृतक युवक दो भाइयों व पांच बहनो मे सबसे बड़ा था। इस घटना को देखते हुए दोनों के परिवार जनों का रो रो कर  बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages