बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव मे सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि विनवठ गांव निवासी रामशरण मौर्य के पशु बाड़े में अचानक आग लग गयी,जिससे वहां पर खड़ी मोटरसाइकिल मवेशियों के लिए रखा भूसा आदि सामान जलकर खाख हो गया, जैसे ही मकान मलिक को जानकारी हुई तो जोर जोर चिल्लाने लगा, तभी पड़ोसियों ने तालाब से बाल्टी का समरसेबल के माध्यम से आग बुझाने में सहयोग करने लगे वही वहीं डायल 112 पीआरबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेडके
जवानो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया, लेकिन जब तक मवेशियों के लिए रखा भूसा मोटरसाइकिल व अन्य उपयोगी सामान जलकर खाक हो गई, वहीं पीड़ित ने बताया गांव के ही रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र छोटा सिंह जो मानसिक रूप से विकसित था, उसी के द्वारा आग लगाई गई है, जैसे ही आग जलने लगी तो वहां से भागते हुए देखा गया है, वहीं पीड़ित ने शासन से मुआवजे की मांग किया है।


No comments:
Post a Comment