विश्व तम्बाकू निषेध दिवस से पहले दिलाई तम्बाकू त्याग की शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 30, 2026

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस से पहले दिलाई तम्बाकू त्याग की शपथ

फतेहपुर, मो शमशाद । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के पूर्व दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तम्बाकू एवं निकोटीन मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम आकर्षण का पर्दाफाश निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला निर्धारित की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित आगंतुकों को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू कंपनियों से किसी

सीएमओ कार्यालय में शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी।

भी प्रकार का सहयोग न लेने और न देने का संकल्प भी दिलाया। सीएमओ ने कार्यालय परिसर को पूर्ण रूप से तम्बाकू मुक्त बनाए रखने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि कार्यालय में तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने किसी भी उत्पाद का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि तम्बाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है, इसलिए इसके खिलाफ जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार, एडीआरओ महेन्द्र सिंह लोधी, वरिष्ठ सहायक अमित कुमार मिश्रा, यूपीवीएचए के रीजनल कोऑर्डिनेटर पुनीत कुमार श्रीवास्तव, डीपीए पंकज ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages