किसान चिंतन शिविर में हरिद्वार पहुंचने की बनाई रूपरेखा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

किसान चिंतन शिविर में हरिद्वार पहुंचने की बनाई रूपरेखा

भाकियू अराजनैतिक ने मासिक बैठक में उठाया बिजली रोस्टिंग का मुद्दा

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक में हरिद्वार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर में पहुंचने की जहां रूपरेखा बनाई गई वहीं बिजली रोस्टिंग का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। उन्होने बताया कि आगामी नौ, दस व ग्यारह जून को तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर हरिद्वार पहुंचने की रूपरेखा तय की गई है। रात्रि में बिजली रोस्टिंग का मुद्दा

नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।

प्रमुखता से रखा गया और नहरों में अंतिम छोर तक पूरा पानी पहुंचाने की चर्चा की गई। संगठन की ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रीतम सिंह, छोटे सिंह, डा0 लल्लन, अंकित सिंह चैहान, महेन्द्र सिंह भदौरिया, दीपक गुप्ता, बब्लू सिंह, अजय प्रजापति, उमेश परमार, गुलाब सिंह यादव, सोनू सिंह, अजय सिंह, संजय तिवारी, रवि मौर्य, सोनू सिंह, अंगद सिंह, पुत्तन दुबे, आशू सिंह, रज्जन सिंह चैहान, रंजीत सिंह, बउवन शुक्ला, सोनू, शिवधेष मौर्य, बवंडर सिंह, रजत मिश्रा, रघुदेव सिंह, रमन तिवारी आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages