आजाद क्रान्ति पार्टी ने निकाली संकल्प रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

आजाद क्रान्ति पार्टी ने निकाली संकल्प रैली

बुन्देलखण्ड की बदहाली को दूर करना हमारा संकल्पःवीर 

बांदा, के एस दुबे  । बुंदेलखंड की बदहाली गरीबी अपराध एवं बेरोजगारी के खिलाफ आजाद क्रांति पार्टी जीआईसी मैदान में विशाल परिवर्तन संकल्प रैली आयोजित करेगी । इस आशय की जानकारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह खंगार प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी इस रैली में बुंदेलखंड के चित्रकूट हमीरपुर बांदा झांसी ललितपुर महोबा जिलों से हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।  प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव ने बताया की आजाद क्रांति पार्टी किसी एक जाति या धर्म की नहीं बल्कि सर्व समाज की आवाज है हम गांधी जी के सत्य बोस जी के साहस आजाद के बलिदान एवं बाबा साहब के न्याय की


विचारधारा को लेकर राजनीति में आए हैं इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की राजनीति को बदलने का वक्त आ गया है जिसने हमें जातियों में बनता है बुंदेलखंड की बदहाली गरीबी अपराध एवं बेरोजगारी के खिलाफ अब निर्णायक जंग का समय है उन्होंने अपने कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता भी की और तमाम लोगों से मुलाकात की जिसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विजय निगम प्रवीण निगम दुर्गा चरण श्रीवास्तव पुरुषोत्तम गुप्ता उत्कर्ष श्रीवास्तव आलोक निगम रिलैक्स संजय श्रीवास्तव बॉबी एड नीरज निगम अरुणेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages