ऑनलाइन ट्रेडिंग से स्थानीय व्यापार बदहाल सरकारी कर्मचारियों की तरह व्यापारियों को मिले स्वास्थ्य बीमा
देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, उन्नाव । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा की ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्रदेश का व्यापार पूरी तरीके से बदहाली के कगार पर है कॉर्पोरेट घराने छोटे-छोटे उत्पादों को घरों में पहुंच कर स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि ऑनलाइन व्यापार को पूर्णतया बंद किया जाए यदि ऐसा संभावना हो तो ऑनलाइन व्यापार को केवल बड़े उत्पादों तक सीमित रखा जाए एवं ऑनलाइन कारोबार करने पर 10% का विकास कर लगाया जाए।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आज के समय में देश का व्यापारी सबसे अधिक राजस्व देने के बाद भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहा है अवैतनिक टैक्स कलेक्टर होने के बाद भी व्यापारी सरकारी सुविधाओं से वंचित है जबकि सरकार अपने कर्मचारियों को तमाम सुविधाएं प्रदान करती है मेरा सरकार से अनुरोध है कि सभी पंजीकृत व्यापारियों को सरकारी कर्मचारियों की भांति स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाए।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा की किसी भी व्यापारी की दुकान जल जाती है तो उसकी जीवन भर की पूंजी खत्म हो जाती है और वह सड़क पर आ जाता है सरकार से उसको कोई मदद नहीं मिलती जीएसटी विभाग भी कोई मदद नहीं करता सरकार से मांग की जाती है कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी का एक करोड़ का दुकान जलने का बीमा सरकार द्वारा कराया जाए।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा की वर्तमान में सभी नगर निगमन नगर पालिकाओं और नगर पंचायत द्वारा मनमानी रूप से हाउस टैक्स में वृद्धि कर दी गई थी जिसका उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व जोर विरोध किया था व्यापारियों के विरोध को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बढ़ावा टैक्स वापस लिए जाने की घोषणा की गई थी मुख्यमंत्री जी की घोषणा के उपरांत भी अभी तक बढ़ा हुआ टैक्स वापस लिए जाने का शासनादेश नहीं जारी किया गया है मेरा प्रदेश सरकार से अनुरोध है की बढ़ा हुआ टैक्स वापस लिए जाने का शासनादेश शीघ्र ही जारी किया जाए ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा संघर्ष कर व्यापारियों के लिए अनेक उपलब्धियां हैं प्राप्त हुई है जिसमें व्यापारियों को पेंशन दुर्घटना बीमा आजीवन सरकारी विभागों के लाइसेंस अभी हाल में कराया गया है व्यापार मंडल के 54 वर्षों के कार्यकाल में 250 सुविधा दिलाई जा चुकी हैं जिनमें व्यापारियों को जेल जाने का प्रावधान खत्म कराया गया। वक्ताओं में संरक्षक व्यापार मंडल श्री हरिओम सिंहजी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव जी कमलेश गुप्ता जी राजेश सिंह जी आदि।
जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि आज जनपदीय बैठक मे संगठन का भी विस्तारभी किया गया जिसमें जिला चेयर मैन के पद पर श्री विशाल सिंह को नगर चेयरमैन के पद पर भानु प्रताप सिंह जी को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर अरविंद श्रीवास्तव को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत गुप्ता पवन अग्रवाल जिला महामंत्री के पद पर सुनील गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पर मनोज गुप्ता राम धीरज यादव कमलेश गुप्ता राज बहादुर सिंह घनश्याम गुप्ता रामचंद्र लोधी अमित मिश्रा गुड्डू शुक्ला जिला मंत्री के पद पर सिविल कुमार शर्मा रवि कुमार संजय कुमार गुप्ता जिला संयुक्त मंत्री के पद पर रमन सिंह नगर महामंत्री के पद पर मनोज गुप्ता नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र स्वास्थ्य नगर उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुशवाहा पुष्पेंद्र मिश्रा मयूर गुप्ता नगर मंत्री आशीष कुमार नगर संगठन मंत्री अभय कुमार तिवारी नगर युवा उपाध्यक्ष विकास मिश्रा नगर युवा मंत्री सत्यम शर्मा क्षितिज पटेल जिला युवा मंत्री पंकज यादव को मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारीयों को नगर जिला के व्यापारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
बैठक में मंत्री प्रांतीय मंत्री श्री अरुण कुमार माहेश्वरी संरक्षक हरिओम सिंह नगर अध्यक्ष संजय शुक्ला जी या युवा अध्यक्ष संजय त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष नवीन तिवारी मोहम्मद रजाक राहुल गुप्ता दिनेश चौरसिया देवेंद्र कुमार संजय कुमार गुप्ता रोहित गुप्ता देवगन जौहरी अंकित शुक्ला विजय शंकर शुक्ला विवेक विवेक प्रकाश तिवारी शैलेंद्र कुमार सिंह छुनना सिंह जिला महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री इतिहास गौरी राजेश सिंह जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद कस्बों कैसे सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment