नंबर प्लेट गायब, कागज अधूरे
मऊ (चित्रकूट), सुखेन्द्र अग्रहरि । मऊ में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने ओवरलोड बालू लदे डंपर के खिलाफ फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए उसे चालक समेत पकड़कर सीज कर दिया। क्षेत्र भ्रमण पर निकले एसडीएम की नजर जैसे ही तेज रफ्तार से गुजर रहे बालू डंपर पर पड़ी, उन्होंने वाहन रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय डंपर और तेज दौड़ा दिया। इसके बाद प्रशासनिक गाड़ी ने भी पीछा नहीं छोड़ा और कटिया क्षेत्र के पास आखिरकार डंपर को पकड़ लिया गया। मऊ थाने लाकर जांच
की गई तो डंपर में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। वाहन में आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि जरूरी दस्तावेज भी अधूरे मिले। एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि वाहन ओवरलोड था और चालक ने रोकने पर भागने का प्रयास किया, जिसके चलते डंपर को सीज कर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment