एकता का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है - वी.एन.पाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 30, 2026

एकता का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है - वी.एन.पाल

कानपुर, प्रदीप शर्मा - सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के द्वारा पूर्व घोषित पेंशनर्स के बीच आपसी भाईचारा कायम करने के लिए सभी धर्मों के त्योहारों को एक साथ मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एसोसिएशन की उपाध्यक्ष शाहनाज खानं के निवास कल्याणपुर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर वी.एन.पाल ने कहां कि पेंशनर्स की एक जाति है हम अन्य जातियों एंव धर्मों के बीच बट कर अपनी पेंशन के संघर्ष को कमजोर करना नहीं चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि एकता का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है , कार्यक्रम में साहबदीन‌ यादव  ने


बताया कि अमेरिका, ईरान के युद्ध के कारण देश में भीषण मंहगाई  बढ़ रही है लेकिन सरकार  2 फीसदी मंहगाई भत्ता दे रही है आज के वर्तमान परिवेश को ध्यान में रखते पेंशनर्स को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करवाना चाहिए। कार्यक्रम में बी एल गुलाबिया,  साहब दीन यादव बी आर प्रसाद,,रविन्द्र कुमार मधुर, सुनील सुमन, सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल,वी एन पाल, रमाकांत वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह यादव, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय संतोष कुमार ञिपाॉठी,  दुर्गा प्रसाद अनुरागी,आंशिक हुसैन मंसूरी, मोहम्मद असलम आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages