प्रधान प्रतिनिधि के अथक प्रयास से सड़क निर्माण कार्य शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 23, 2026

प्रधान प्रतिनिधि के अथक प्रयास से सड़क निर्माण कार्य शुरू

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मानिकपुर विकासखंड के ग्राम गढ़चपा में प्रधान प्रतिनिधि के अथक प्रयास से तेंदुवनतीर से भरभरवा लोधन पुरवा सड़क निर्माण कार्य  शुरू ग्रामीणों में खुशी चित्रकूट जनपद के मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा के मजरा तेंदुवनतीर से भरभरवा लोधन पुरवा तक कच्चा रास्ता था ग्रामीण कई वर्षों  सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस रोड को बनवाने की मांग कर चुके हैं पर ग्रामीणों की समस्या समाधान नहीं किया गया वही ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह ने संबंधित अधिकारियों से मामले को अवगत कराया है और बताया कि गांव में पक्का रास्ता न बना होने के चलते


ग्रामीणों को विकट समस्याओं का सामना करना पड़ता था गांव में किसी के बीमार होने पर गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती थी बरसात के दिनों में लोगों का आगमन मुश्किल हो जाता था बच्चे स्कूल नहीं जा पाए थे उन्होंने आज शनिवार की दोपहर 3 बजे मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि इन्हीं सब समस्याओं लेकर उनके द्वारा अथक प्रयास के बाद आखिरकार सरकार से रोड की मंजूरी मिल गई और रोड बनवाने का काम शुरू हो गया रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह को धनबाद ज्ञापित किया है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages