नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए आयोजित हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 2, 2026

नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए आयोजित हुई बैठक

 चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ल की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों की षष्ठम चरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों से सम्बन्धित समस्त ऐसे मामले, जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता है, को अधिक से अधिक चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव इला चैधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक/वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व/चकबन्दीवाद


सहित विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाता है। इस मौके पर अपर जिला जज एफ.टी.सी. अनुराग कुरील, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट गीता सिंह, अपर जिला जज एफ.टी.सी. न्यू/नोडल अधिकारी लोक अदालत राममणि पाठक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारती, सिविल जज (सी.डि.) सचिन कुमार दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सृष्टि शुक्ला, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अविनव कुमार दुबे आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राधिकरण सचिव ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी मासिक कार्य योजना के तहत शनिवार को पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने पराविधिक स्वयं सेवकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए माह मई की कार्य योजना के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार करने तथा श्रम अधिकार, लैंगिक समानता, महिला कल्याण योजना, तम्बाकू उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, एसिड अटैक से पीडित व्यक्तियों के अधिकार, तृतीय लिंग का कल्याण आदि से सम्बन्धित योजनाओं के विषय में जागरूकता शिविरों के आयोजन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पैरालीगल वालेण्टियर्स अंगदबाबू, रवि कुमार, साकेत सैनी, उपासना, विष्णुदत्त, राजेन्द्र सविता, महेन्द्र प्रताप सिंह, सीता देवी, सन्तोष कुमार, चन्द्रभान, बलबीर सिंह, ममता वर्मा आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages