चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की विभिन्न तहसीलों में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धितों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सदर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल कागजी निस्तारण पर्याप्त नहीं है। जिस समस्या का समाधान किया गया है, उससे शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही निस्तारण की गुणवत्ता से परिवादी भी पूर्णतः
संतुष्ट होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ रहे। इस दौरान निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मानिकपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्रशेखर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन कर निस्तारण आख्या को देखा तथा सम्बन्धितों को समस्याओं के निस्तारण से समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। एएसपी ने समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराएं।
इसी क्रम में तहसील राजापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा निस्तारण के निर्देश दिए। एडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आशुतोष कुमार, सहायक अभियन्ता लोनिवि सुशील कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता निधि राजपूत, सहायक अभियन्ता जल संस्थान राजापुर हरिकेश सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई चूडामणि देव, सहायक अभियन्ता सिंचाई विभाग नितिन कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजापुर दिनेश सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रेंज रैपुरा अपूर्व श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी विद्युत विभाग राजापुर ध्रुव कुमार सिंह, अवर अभियन्ता नलकूप राजापुर अजय कुमार मौर्या, बाल विकास परियोजना अधिकारी पहाड़ी महेन्द्र पटेल के अनुपस्थित होने पर सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
.jpg)

No comments:
Post a Comment