पेट्रोल की मार के बीच चित्रकूट न्यायालय ने दिखाई हरित भविष्य की राह, जज साहब निकले साइकिल पर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

पेट्रोल की मार के बीच चित्रकूट न्यायालय ने दिखाई हरित भविष्य की राह, जज साहब निकले साइकिल पर

तेल संकट पर दिया बड़ा संदेश

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में बुधवार सुबह न्यायपालिका का एक अलग और प्रेरणादायक चेहरा देखने को मिला, जब वैश्विक तेल संकट और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को लेकर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव स्वयं साइकिल चलाकर अपने आवास से न्यायालय पहुंचे। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस अनोखी यात्रा में सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम अंशुमान यादव समेत न्यायालय स्टाफ भी शामिल रहा। करीब 6ः30 बजे न्यायालय

साइकिल से निकलते प्रधान न्यायाधीश समेत अन्य अधिकारीगण

पहुंचने पर अधिवक्ताओं, वादकारियों और शहरवासियों को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि आज के दौर में साइकिल केवल साधन नहीं, बल्कि पर्यावरण बचाने का सबसे प्रभावी संदेश बन चुकी है। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों की जगह साइकिल अपनाने से ईंधन की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वास्थ्य लाभ तीनों संभव हैं। इस दौरान पेशकार गौरव यादव, मुंसरिम राकेश कुमार द्विवेदी, स्टेनो आशीष प्रजापति, नाजिर आर्सेंद्र मिश्रा तथा गनर कांस्टेबल संदीप भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages