गंगा यमुना इलेवन ने जीता SPL - 16 का खिताब, एक महीने तक 17 टीमों ने क्रिकेट लीग मैच में की शिरकत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 26, 2026

गंगा यमुना इलेवन ने जीता SPL - 16 का खिताब, एक महीने तक 17 टीमों ने क्रिकेट लीग मैच में की शिरकत

सदगुरू प्रीमियर लीग 2026 का हुआ भव्य समापन,

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - सदगुरु मित्र मण्डल के तत्त्वावधान में आयोजित “सदगुरु प्रीमियर लीग (SPL)-2026” के 16वें सीजन का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन रविवार, 24 मई को श्री राम महायज्ञ स्मृति खेल परिसर में संपन्न हुआ। इस वर्ष कुल 17 टीमों ने प्रतिभागिता की एवं दो पूल में लीग मैच खेले गए | टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सदगुरु परिवार के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला “कंस्ट्रक्शन सुपर किंग्स” एवं “गंगा यमुना इलेवन ” के मध्य खेला गया, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए गंगा यमुना इलेवन ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया ।


फाइनल मैच के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. श्री आलोक चौबे, कुलगुरु, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा पूज्य गुरुदेव श्रीरणछोड़दास जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर सदगुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. ईलेश जैन एवं शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं । साथ ही कार्यक्रम में डॉ. आलोक सेन, डॉ. गौतम परमार, डॉ. नरेंद्र पाटीदार, डॉ. राकेश शाक्या, डॉ. पूनम अडवाणी, डॉ. प्रज्ञा सेन, अनुभा अग्रवाल, आर.बी. सिंह चौहान एवं प्रमोदभाई हरियाणी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकों, शिक्षकों एवं सदगुरु परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही । 


अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. ईलेश जैन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि, सदगुरु प्रीमियर लीग पिछले 16 वर्षों से सदगुरु परिवार के बीच आपसी एकता, अनुशासन, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को निरंतर सशक्त कर रही है। उन्होंने दोनों फाइनलिस्ट टीमों  को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, फाइनल तक पहुंचना ही दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने आयोजन समिति, कोच, मैनेजर एवं सभी सहयोगियों के योगदान की भी सराहना की ।

मैच रेफरी डॉ. तुषारकांत शास्त्री ने SPL-2026 की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करते हुए पूरे टूर्नामेंट की उपलब्धियों, विभिन्न टीमों की सहभागिता एवं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट टीम वर्क का परिचय दिया, जो इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि रही । 


मुख्य अतिथि प्रो. आलोक चौबे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त आधार है। खेल व्यक्ति के मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं टीम भावना का विकास भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि खेल जीवन में संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं ।

उन्होंने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चित्रकूट जैसे छोटे स्थान पर इतने सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रेरणादायी टूर्नामेंट का आयोजन होना वास्तव में अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। उन्होंने सदगुरु परिवार एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वस्थ वातावरण एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं ।

फाइनल मैच में कंस्ट्रक्शन सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन का लक्ष्य रखा, जिसे गंगा यमुना इलेवन ने 14 ओवर में हासिल कर जीत फर्ज कर ली |  के उपरान्त पुरूस्कार वितरण किया गया जिसमें ओफ्थाल्मिक लीजेंड्स के अभिलाष पयासी को मैच ऑफ़ द सीरिज, समीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अभिलाष पयासी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, रवि विश्वकर्मा सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरूस्कार दिया गया | वही, विमेन एसपीएल में विमेन ऑफ़ थे सीरिज का पुरूस्कार अंशिका पाण्डेय, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तुलसी मोदनवाल, सर्वश्रेष्ठ  गेंदबाज रिया जायसवाल, सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरूस्कार तुलसी मोदनवाल को प्रदान किया गया | विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, प्रायोजकों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं । इस अवसर पर डॉ.तुषारकान्त शास्त्री सहित, प्राचार्य शंकर दयाल पाण्डेय, डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी, शंकरदयाल पाण्डेय, दीपक वाणी, फिरोज हसन खान, मंजुला वाणी, विनोद पाण्डेय सहित क्रीडाधिकारी एवं आयोजन किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages