बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम ष्मन की बातष् के 134वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के सभी बूथों पर पूरी तन्मयता के साथ सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प, आत्मनिर्भरता, जन भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद और नवाचार सहित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले कई प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का विशेष उल्लेख किया। जिले के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा मंडल के खुरन्हण स्थित
अपने आवास के बूथ संख्या 242 में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा, देशवासियों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का श्मन की बातश् एक सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम हम सभी को राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मंडल के तुलसीनगर स्थित बूथ संख्या 191 में सहभागिता की। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस संदेश को रेखांकित किया जिसमें मोदी जी ने दुनिया के अलग-अलग देशों के आमों की किस्मों का जिक्र किया था। साथ ही, उन्होंने भीषण गर्मियों के इस मौसम में आम का सेवन करने और तेज धूप व गर्म हवाओं (लू) से बचाव रखने की सलाह दी। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बांदा दक्षिणी मंडल के गुलाबबाग खाईंपार स्थित बूथ संख्या 105 में देश के प्रधानमंत्री की बात सुनी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में खिलाड़ियों के अभूतपूर्व योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे देश में 100 मीटर दौड़ की गूंज है। महज दो दिनों के भीतर खिलाड़ी गुरिंदर वीर सिंह और अनिभेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर अद्भुत कमाल दिखाया है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान जिले भर के बूथों पर कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी देश के विकास से सीधे जोड़ने का काम कर रहा है।


No comments:
Post a Comment