बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम झंझरी में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले मई माह में आए भीषण तूफान के बाद लाइन झुककर घरों के बेहद करीब आ गई है, जिससे हर समय करंट और आग लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लाइन से गांव के कई ट्यूबवेल और मोबाइल टॉवर संचालित होते हैं, जिससे लाइन पर भारी विद्युत भार रहता है। आरोप है कि हाल ही में इसी लाइन के कारण एक घर में करंट से आग लग गई, जिससे परिवार को नुकसान उठाना पड़ा। घटना का वीडियो भी होने का दावा किया गया है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस लाइन से जुड़े हादसों में पहले भी लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, स्वर्गीय नीतेश सिंह राठौर पुत्र स्वर्गीय कल्लू सिंह राठौर तथा भूरा प्रजापति की पुत्री की करंट लगने से मृत्यु हुई थी। बुधवार की रात कमल सिंह पत्नी प्रदीप सिंह उम्र 22 वर्ष को भी करंट लगा था जिसे तत्काल जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए जहां पर इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग उठाई गई है। मीणों ने जिला अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि गांव के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन को हटाकर गांव के बाहर से नई लाइन निकाली जाए, गांव के अंदर तकनीकी मानकों के अनुरूप सुरक्षित विद्युत व्यवस्था की जाए, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा आग और अन्य नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल ग्रामीणों ने जनहित में प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment