पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय गड़रिया में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति पर सवाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 10, 2026

पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय गड़रिया में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति पर सवाल

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा अध्यापकों से वसूली करने का लगा आरोप

बांदा, के एस दुबे । जिले के जसपुरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गड़रिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दिव्य पातालेश्वर धाम निशुल्क कोचिंग सेंटर टीम के संचालक दीपक शर्मा, जगदम्बा प्रसाद दिवेदी, मदन यादव, मुकेश सोनकर, अरुण गुप्ता, प्रांशु साहू, संदीप यादव कृष्णा यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर समय से नहीं पहुंचते, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका दावा है कि कई बार स्कूल पहुंचने पर केवल छात्र ही मौजूद मिले, जबकि शिक्षक अनुपस्थित थे। ग्रामीणों ने विद्यालय की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताते


हुए कहा कि स्कूल की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि शिक्षकों की नियमित अनुपस्थिति के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल के संरक्षण के कारण शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होती। जब से आई है तब से यह भ्रष्टाचार में सम्मिलित रही हैं चाहे स्कूल की रंगाई पुताई का हो या कॉपी किताबों का या फायर सिलेंडरों में साथ ही अध्यापकों से हर महीने वसूली का उन्होंने यह भी दावा किया कि शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। साथ ही, कुछ ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों से हर माह धनराशि लेने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से विद्यालय की जांच कर शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। जब इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपना फोन ही नहीं रिसीव किया ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages