आबकारी विभाग की छापेमारी, 120 किलो लहन नष्ट- 30 लीटर अवैध शराब जब्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 29, 2026

आबकारी विभाग की छापेमारी, 120 किलो लहन नष्ट- 30 लीटर अवैध शराब जब्त

चार आरोपित गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबारियों पर अभियान जारी

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश में जिला आबकारी टीम ने बुधवार को कर्वी थाना क्षेत्र के डिलौरा और पड़री गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने संदिग्ध ठिकानों की सघन तलाशी ली। इस दौरान करीब 120 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा 30 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई।


छापेमारी के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित छापेमारी की जा रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages