संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 133 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 18, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 133 शिकायतों में से 11 का मौके पर निस्तारण

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी बांदा, अजय कुमार पांडे और उप जिलाधिकारी बबेरू, अवनीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दोपहर तक चले इस कार्यक्रम में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। समाधान दिवस के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 133 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश मामले जमीनी विवादों और विकास विभाग से संबंधित


योजनाओं के थे। अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक एक-एक फरियादी की बात सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त कुल शिकायतों में से 11 शेष लंबित प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपते हुए सीडीओ अजय कुमार पांडे ने कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न काटने पड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद रही। मौके पर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, बबेरू क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी सहित तहसील स्तरीय अन्य सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages