तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 18, 2026

तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर सम्बन्धितों को निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य समाधान दिवस मऊ तहसील सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यहां विद्युत, चकबंदी, पैमाइश (पत्थरगड़ी), चकरोड और जलभराव से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने भू-राजस्व अधिनियम की धारा-24 (पैमाइश) के तहत पत्थरगड़ी उखाड़ने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि विधिक पैमाइश के बाद पत्थरगड़ी उखाड़ने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई


जाए। पूर्व में प्राप्त दो ऐसे मामलों पर उन्होंने तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि जिन लेखपालों के क्षेत्रों से अधिक शिकायतें आ रही हैं, उनकी जवाबदेही तय की जाए। भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। साथ ही जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जनपद में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटि करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्राप्त कुल 101 प्रार्थना पत्रों में से आठ का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन, एसडीएम मऊ आरआर रमन समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार मानिकपुर में मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीओ ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धितों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्राप्त कुल 86 प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर तहसीलदार दयाशंकर वर्मा, खंड विकास अधिकारी पवन सिंह, एडीओ पंचायत मोहन लाल, खंड शिक्षा अधिकारी मिथलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय मानिकपुर, मुन्नी लाल मारकुंडी, वंश नारायण सिंह चैकी सरैया, सुनील कुमार राय रैपुरा के अलावा जल संस्थान, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग वन विभाग आदि मौजूद रहे। 

इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुना तथा सम्बन्धितों को निस्तारण के निर्देश दिए। जिसमें क्रम में कर्वी में प्राप्त कुल 94 प्रार्थना पत्रों में से आठ और तहसील राजापुर में प्राप्त कुल 61 प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages