सरांयहार मोहल्ले में 15 लाख की लागत से सड़क निर्माण शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 18, 2026

सरांयहार मोहल्ले में 15 लाख की लागत से सड़क निर्माण शुरू

फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 अजगवां स्थित सरांयहार मोहल्ले में लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को आखिरकार राहत मिल गई। करीब 15 वर्षों से कीचड़ और बदहाल रास्ते से आने-जाने को मजबूर मोहल्लेवासियों के लिए 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। सड़क निर्माण का शुभारंभ वार्ड सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने नारियल फोड़कर एवं मिठाई वितरित कर किया। बताया गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मौर्य के निर्देश पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से मोहल्ले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के

नारियल फोड़कर सड़क निर्माण शुरू कराते सभासद।

विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नगर पंचायत प्रशासन और सभासद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि क्षेत्र में अभी कई अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू कराया जाएगा। उनका उद्देश्य नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड को बेहतर सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करना है। शुभारंभ कार्यक्रम में अरुण, शत्रुघ्न, आयुष मौर्य, विमल मौर्य, राजकुमार मौर्य, राकेश पासवान, सत्यम, जीतू, सीनू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages