जनता अब जवाब देने को है तैयार
फतेहपुर, मो शमशाद । कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी और जनभावनाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। शनिवार को जारी विज्ञप्ति में भाजपा सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि उसकी नीतियों से देश का लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। श्री द्विवेदी ने कहा कि आज देश का आम नागरिक अपनी नीतिगत सोच और विचारों को खुले मंच पर रखने से डरने लगा है। उनका आरोप है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ा है और देश विषम परिस्थितियों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक
![]() |
| कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी। |
के अनशन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी कर पुलिस द्वारा उन्हें हटाया जाना लोकतंत्र पर गंभीर आघात है। उन्होंने इसे सरकार की शिक्षा और जनआंदोलनों के प्रति नकारात्मक सोच का परिचायक बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों की लगातार अनदेखी होती रही तो जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने दावा किया कि अब लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं और आने वाले समय में भाजपा को इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।


No comments:
Post a Comment