बांदा, के एस दुबे । जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित "बांदा बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026" का रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, बांदा में भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफियों और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं खेलों के विकास में योगदान देने वाले खेल पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को भी स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीओ मकबूल हुसैन ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का
महत्व बताते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि रामेंद्र शर्मा, अध्यक्ष बांदा ओलंपिक एसोसिएशन, ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, राजेश द्विवेदी, काजी जमीर (सचिव, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन), शाहिद वली खान, अनवर अली (कोच, हार्पर क्लब), अशफाक अहमद, महेश गर्ग, भानुप्रताप (बैडमिंटन कोच), रईस अहमद, विप्रांश यादव, मानस शुक्ला, हिमांशु सिंह, वैभव राज और सुनील सक्सेना (मीडिया प्रभारी, बांदा ओलंपिक एसोसिएशन) सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक शिवबदन निषाद (बनारसी सेनेटरी) के सहयोग की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डा. इन्द्रवीर सिंह जादौन ने किया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम अंडर-11 बालक एकल
विजेता – रेयांश उपविजेता – जुनैद अंडर-11 युगल विजेता – जुनैद / रेयांश उपविजेता – आयुष / आरव अंडर-15 बालक एकल विजेता – अंश सोनी उपविजेता – शाहिद खान अंडर-15 युगल विजेता – अंश सोनी / विक्रांत (चित्रकूट) उपविजेता – शशांक शेखर / शाहिद खान मेंस एकल विजेता बासु आनंद उपविजेता – अजफर मेंस युगल विजेता – अजफर / अर्श उपविजेता – कृष्णा / आलोक समारोह में रामेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह, काजी जमीर, डॉ. इन्द्रवीर सिंह जादौन एवं राजेश द्विवेदी को जिले में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बैडमिंटन कोच भानुप्रताप ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने का संकल्प दोहराया।


No comments:
Post a Comment