बीच हाईवे पर युवकों का जानलेवा हुड़दंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

बीच हाईवे पर युवकों का जानलेवा हुड़दंग

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बांदा, के एस दुबे । सोशल मीडिया पर व्यूज और श्रीलश् का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे हैं। बांदा में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीच हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों के साथ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर फर्राटा भरती लग्जरी गाड़ियों की सनरूफ से बाहर निकलकर युवक खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रील बनाने


के चक्कर में गाड़ियां एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए बीच सड़क पर अखाड़ा बनाई नजर आ रही हैं। इन रीलबाजों को न तो किसी हादसे का डर दिख रहा है और न ही खाकी का खौफ। वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ियां साफ तौर पर नजर आ रही हैं। इनम ेंयूपी90 (बांदा) और यूपी 78 (कानपुर) नंबर की गाड़ियां शामिल हैं। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बांदा पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और हुड़दंगियों की तलाश शुरू कर दी है। बीच हाईवे पर सरेआम कानून को ठेंगा दिखाने वाले इन स्टंटबाजों का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन रीलबाजों और गाड़ियों के मालिकों पर कब तक शिकंजा कसती है और सख्त कार्रवाई कर क्या नजीर पेश करती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages