मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 21 शिक्षकों को बांटे गए कार्ड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 21 शिक्षकों को बांटे गए कार्ड

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीपुलिया में सोमवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के प्रसारण के बाद जनपद के अशासकीय, संघटक और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने बताया कि यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत प्रदेश के समस्त अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को पांच लाख रुपये


तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश पर विशेष मुहिम चलाकर पात्र शिक्षकों के कार्ड बनवाए गए और विशेष कार्यक्रम के तहत उनका वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 21 शिक्षकों कैशलेस कार्ड वितरित किए। जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 150 से अधिक शिक्षक और प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंशगोपाल ने किया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, डीसी मनरेगा दिग्विजय पांडेय, महाविद्यालय की डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. अतुल कुमार कुशवाहा, डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. रचित जायसवाल मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages