प्रतिभा सम्मान समारोह में चमके बांदा के 250 सितारे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह में चमके बांदा के 250 सितारे

सदर विधायक और कमिश्नर ने बढ़ाया हौसला

बांदा, के एस दुबे । परिश्रम, प्रतिभा और शिक्षा के सम्मान में आज जनपद बांदा में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ।  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में जिले के लगभग 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके गौरवान्वित अभिभावक भी भारी संख्या में मौजूद रहे। यह सम्मान उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने इस वर्ष की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। समारोह में मेधावियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिले के आला


अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रकाश द्विवेदी सदर विधायक,अजीत कुमार सिंह मंडलायुक्त,अमित आसेरी जिलाधिकारी,विनोद सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक,अव्यक्त राम तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की पीठ थपथपाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सिर्फ अंकों का सम्मान नहीं है, बल्कि इन बच्चों के कड़े परिश्रम और उनके माता-पिता के त्याग का सम्मान है। ये बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं और इन्हें जीवन के हर मोड़ पर इसी तरह उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। यह आयोजन बांदा के शैक्षणिक माहौल को एक नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे जहां खुशी से खिल उठे, वहीं अपने बच्चों की इस सफलता पर अभिभावकों की आंखें भी गर्व से नम हो गईं। यह समारोह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी आने वाले समय में कड़ी मेहनत करने और इस मुकाम तक पहुंचने का एक बड़ा प्रेरणास्रोत बना।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages