जल संरक्षण का संकल्प, 515 बच्चों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 30, 2026

जल संरक्षण का संकल्प, 515 बच्चों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह मार्तण्ड विद्यालय इंटर कॉलेज चुरियानी सामियाना में जल संरक्षण जागरूकता महाअभियान, सीपीआर प्रशिक्षण एवं बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए होमियोपैथिक औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती तथा दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व आरोग्य भारती कानपुर प्रांत के पर्यावरण प्रमुख एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। डॉ. अनुराग ने विद्यार्थियों को

बच्चों को दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।

जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए घरों में वॉटर बेल लगाने, आरओ से निकलने वाले व्यर्थ पानी का पुनः उपयोग करने तथा दूसरों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई। विद्यार्थियों व शिक्षकों को सीपीआर का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति का हृदय अचानक बंद होने पर समय रहते सही तरीके से सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली जीवनरक्षक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी। इसके बाद विद्यालय के 515 छात्र-छात्राओं को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोमदेव सिंह, शिक्षक जितेंद्र सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, रजत साहू, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति के सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages