प्रबंधक ने दायित्व बोध कराकर किया मार्गदर्शन
फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के चैक बाजार स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दायित्व बोध कराते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया। सरस्वती विद्या मंदिर वीआईपी रोड
![]() |
| कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि। |
के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह ने भैया/बहनों को कार्य के प्रति जागरूक करते हुए उनको प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


No comments:
Post a Comment