नेत्र शिविर में 600 लोगों की ओपीडी, 350 मरीजों को बांटे चश्मे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

नेत्र शिविर में 600 लोगों की ओपीडी, 350 मरीजों को बांटे चश्मे

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के निवास किशनपुर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों एवं तकनीकी टीम ने करीब 600 लोगों की ओपीडी कर नेत्र परीक्षण किया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के कुशल चिकित्सक डॉ. हिमांशु शुक्ल, रवि तिवारी, अर्जुन अनुरागी, टेक्नीशियन रामसिंह एवं विहारी सहयोगी ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि द्वारा लगभग 350 नेत्र रोगियों को निःशुल्क

मरीजों का नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक।

नजदीक के चश्मे वितरित किए गए। वहीं जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह के सहयोग से 155 नेत्र रोगियों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 35 मरीजों को चिन्हित कर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट ले जाया गया। वहां मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को पुनः किशनपुर स्थित नेत्र शिविर स्थल तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण एवं उपचार का लाभ उठाया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages