करंट लगने से वृद्ध की मौत, लापरवाही का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

करंट लगने से वृद्ध की मौत, लापरवाही का आरोप

खखरेरू, फतेहपुर, मो शमशाद । थाना क्षेत्र के ग्राम सुदेशरा में करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर खेत में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मृतक की बहू अनीसा बानो पत्नी ताजउद्दीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके ससुर इद्दू पुत्र दरगाही बकरी चराकर घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के धर्म यादव पुत्र राधे यादव

पोस्टमार्टम हाउस में खड़े परिजनों के अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ।

ने अपने खेत की फसल की सुरक्षा के लिए बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। उसी करंट की चपेट में आने से इद्दू गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिलाने तथा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages