80 हजार रुपये नकद घटना में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन सहित अवैध तमंचा, कारतूस बरामद
बाँदा, के एस दुबे । थाना बदौसा पुलिस द्वारा भैस/पड़वा चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बदौसा क्षेत्र के निजामी नगर अंश दुबरिया रहने वाले बोडाराम यादव पुत्र सुमेरा यादव ने दिनांक 02.जुलाई को थाना बदौसा पर सूचना दी थी कि उनके घर के बाहर बंधी 02 भैंस व 01 पड़वा चोरी हो गई है । जिसके सम्बन्ध में थाना बदौसा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर 06 घंटे के भीतर हड़हा माफी रोड पर भुसासी गाँव की ओर जाने वाले मार्ग से कुँदन उर्फ अवधेश पुत्र हीरालाल
निवासी कच्ची गली कस्बा थाना बदौसा युसूफ खान पुत्र अजमत निवासी निजामी नगर अँश दुबरिया थाना बदौसा शारीक पुत्र सद्दीक निवासी कोर्रही थाना विसँडा अफसर कुरैशी पुत्र आफाक निवासी कोर्रही थाना विसँडा को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त अफसर कुरैशी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप वाहन संख्या एक अदद डीसीएम वाहन तथा 81 राशि पड़वा (मवेशी) बरामद हुए । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी गिरोह बनाकर जनपदों के विभिन्न स्थानों से पशु चोरी कर उन्हें अन्य जनपदों में ले जाकर बेचते थे । इस सम्बन्ध पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है साथ ही इन सभी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है।


No comments:
Post a Comment