समय से बीज वितरण कराना सुनिश्चित किया जाएः डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

समय से बीज वितरण कराना सुनिश्चित किया जाएः डीएम

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने भूमि संरक्षण अनुभाग से संचालित योजनाओं की तथा जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में वर्ष 2025-26 में कराये गये कार्यों की पुष्टि एवं वर्ष 2026-27 में कराये जाने वाले कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। उप कृषि निदेशक कार्य द्वारा प्रसार अनुभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा


निर्देशित किया गया कि समस्त योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति समय से सुनिश्चित करा ली जाए। जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी के बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अच्छादन की जानकारी मैप पर प्रदर्शित की जाए।समय से बीज वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए।जनपद में उर्वरक वितरण केन्द्रों को शीघ्र मैप पर फीड करा लिया जाए। इसी प्रकार सहकारिता एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा की गई। निर्देशित किया गया कि समस्त कार्य समय से पूर्ण कराते हुए वित्तीय पूर्ति भी समय से पूर्ण करा ली जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages