चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई मऊ का त्रैवार्षिक निर्वाचन सोमवार को बीआरसी मऊ के सभागार में संपन्न हुआ। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिला कार्यसमिति द्वारा नामित चुनाव अधिकारी चित्रकूट ब्लाक अध्यक्ष देव कुमार यादव और जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी की उपस्थिति में निर्वाचन कराया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वीरभान सिंह, ब्लॉक मंत्री दिलीप शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदेन्दु शुक्ला, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता अजय सिंह, उपाध्यक्ष तबस्सुम, प्रचार मंत्री इन्दू सिंह, मीडिया प्रभारी अंकेश सिंह और संगठन मंत्री
धर्मेंद्र यादव घोषित किए गए। इसी प्रकार ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद पर कुलदीप द्विवेदी, मंत्री अजय कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमित कुमार सोनी निर्वाचित हुए। ब्लॉक संघर्ष समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर रानी देवी भार्गव को निर्विरोध चुना गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, जिला मंत्री नारायण सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संकल्प पाण्डेय, रामगोपाल सिंह, प्रदीप सिंह, शिवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रभात पाण्डेय, दनुज सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment