बबेरू/बांदा, के एस दुबे । जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसंडा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तीन किलो से अधिक अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की देर रात थाना बिसंडा पुलिस को मुखबिर के जरिए एक पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि बिलगांव निवासी एक शातिर अपराधी अवैध गांजे
की खेप के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा है।सूचना मिलते ही बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बिना किसी देरी के पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए संदिग्ध को मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से कुल 03 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू पुत्र कृष्णा निवासी ग्राम बिलगांव, थाना बिसंडा, जनपद बाँदा शातिर तस्कर को सलाखों के पीछे पहुँचाने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से बिलगांव चौकी प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा, आरक्षी सतीश भार्गव और आरक्षी जितेन्द्र सिंह शामिल रहे। सीओ बबेरू ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment