अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक संपन्न

भगवान विश्वकर्मा पूजन के लिए सौंपी गईं जिम्मेदारियां

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति के हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव को भव्य और वृहद रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वैज्ञानिक डी.डी. विश्वकर्मा ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक फूलचंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की


अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने की। जिला मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा ने बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान विश्वकर्मा का पूजन बेहद बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है।पूजन कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार,सह प्रभारी शिवलाल विश्वकर्मा,साज-सज्जा प्रभारी घनश्याम (लामा वाले) मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और आयोजन को भव्यता देने के लिए अगले महीने एक और बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अन्य पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी। बैठक का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष मनबोधन विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत रामप्रसाद महाराज, राजेन्द्र कुमार राजू, अक्षय, अभय सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages