दो बाइको की टक्कर से बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2026

दो बाइको की टक्कर से बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के विनवठ गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज कद बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव के पास रविवार को दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार अवधेश यादव पुत्र जगमोहन उम्र कारीब 50 वर्ष निवासी हरदौली थाना बबेरू व संतु


यादव पुत्र बिजईयां उम्र 30 वर्ष, निवासी गौरी खानपुर थाना बबेरू यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages