बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून स्टाप के पास बाइक सवार दो लोग जंगली जानवर बनरोज से टकराकर गंभीर रूप से घायल सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रयान गांव के फल्लू का पुरवा के रहने वाले बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामहित उम्र 27 वर्ष व लवलेश कुमार पुत्र संतोष कुमार उम्र 22 वर्ष यह आज रविवार को समय करीब 4:30 दोनों एक ही बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी
पून स्टाफ के आगे तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक जंगली जानवर बनरोज आ गया, जिससे टकराकर बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में दोनों को भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया है।


No comments:
Post a Comment