बाँदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में साइबर क्राइम टीम द्वारा जागरूकता एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई । बैठक में जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिस अधिकारी, बाल कल्याण अधिकारी, चाइल्डलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं बच्चों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया । बैठक के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों, जैसे AI के माध्यम से तैयार की गई फर्जी फोटो एवं वीडियो,सामग्री का प्रसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की नग्न/आंशिक नग्न
फोटो-वीडियो वायरल करना, डिजिटल ब्लैकमेलिंग एवं ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे अपराधों की रोकथाम, पहचान, जांच एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए । अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन-जागरूकता बढ़ाने तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से दें ।


No comments:
Post a Comment