बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

फतेहपुर, मो शमशाद । खेलों के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के तत्वावधान में राज ताइक्वांडो एकेडमी आबूनगर में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने की। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर अंश कुमार यादव को ब्लैक बेल्ट, आयुषी सिंह सेजवाल व विहान पटेल को रेड-वन बेल्ट, मो. जावेद, रक्षा त्रिपाठी, आलोक पाल व मो. असर को रेड बेल्ट प्रदान की गई। इसी प्रकार शिवांश, अंशुमान प्रताप

बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में भाग लेते खिलाड़ी।

सिंह व अरिदमन प्रताप सिंह को ब्लू-वन बेल्ट तथा श्रद्धा सिंह, इशिता यादव और आरुष को ब्लू बेल्ट मिली। वहीं मो. अबान, दृष्टि मौर्य, अहान शाह, रिजवान, हर्ष चक्रवर्ती, रितिका सिंह, वेदांश प्रताप सिंह, कृष्णा सिंह, रिया और अंशिका राज अवस्थी को ग्रीन-वन बेल्ट तथा रूढ़ प्रताप सिंह, अंश यादव, आरव चैधरी, अब्दुल्लाह शाहिद और आराध्या सिंह को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गई। अदिति सिंह, सृष्टि सिंह, वेदांश राजपूत, अर्पिता, अनन्या सिंह, फलक खान व अनन्या ने येलो बेल्ट हासिल की। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता। खेल युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं और उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी को सशक्त बनाना है। संचालन एवं मूल्यांकन राजकुमार के नेतृत्व में ताइक्वांडो प्रशिक्षक शिव कुमार और रिचा राजपूत ने किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages