डीएम ने केक काटकर मनाया कन्या जन्मोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

डीएम ने केक काटकर मनाया कन्या जन्मोत्सव

बेटियों को समान अवसर देने का किया आहवान

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नवजात बेटियों का हुआ स्वागत

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला अस्पताल में सोमवार को बेटी के जन्म को उत्सव का स्वरूप देते हुए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने केक काटकर शुभारंभ किया और नवजात बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी माताओं को बेबी किट तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कन्या जन्मोत्सव केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, सेना और चिकित्सा समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसलिए कन्या के जन्म को गर्व, सम्मान और खुशी के साथ स्वीकार करना

जिला अस्पताल में किट देकर सम्मानित करतीं डीएम।

प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक बेटी को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रत्येक ग्रामसभा में बुधवार व शनिवार को आयोजित होने वाले वीएचएनडी सत्रों में माताएं अपने बच्चों का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। डीएम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वितरित पौधों की देखभाल करने की अपील की। जिला प्रोबेशन अधिकारी रिशांत ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने नवजात बच्चियों एवं माताओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और पोषण संबंधी सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में नवजात बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें समाज की नई उम्मीद बताया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages